Tuesday, December 4, 2018

रियर पर होगा ट्रिपल कैमरा, इससे ही ले सकेंगे सेल्फी

वीवो जल्द ही अपना नया फ्लैशिप स्मार्टफोन Nex 2 चीन में लॉन्च करने जा रही है और इसके लिए कंपनी ने अपनी आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए हैं। इस फोन की खास बात ये रहेगी कि इसमें दो डिस्प्ले दिए जाएंगे, साथ ही इसमें रियर पर ट्रिपल कैमरा मिलेगा। इसमें फ्रंट कैमरा नहीं होगा और रियर कैमरे से ही सेल्फी ली जा सकेगी।

कंपनी ने तीन टीजर भी पोस्ट किए

वीवो ने अपनी आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर Nex 2 के तीन टीजर भी पोस्ट किए हैं। पहले टीजर में ट्रिपल कैमरा दिखाया गया है।
जबकि दूसरे टीजर में फोन में ड्युअल डिस्प्ले दिखाए गए हैं। वहीं तीसरे टीजर में फोन का लैंस दिखाया गया है
अमेजन से Vivo Nex खरीदने के लिए क्लिक करें

फुल स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा

इससे पहले इस फोन की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं, जिसके मुताबिर इसके फ्रंट पैनल पर फुल स्क्रीन डिस्प्ले मिल सकता है। यानी कि इसमें किसी भी तरह का नॉच या बैजल नहीं मिलेगा।
वहीं रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा होने के साथ-साथ दूसरा डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही इसमें फ्रंट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी उम्मीद है।

Nubia X की तरह ही होगा इसका डिजाइन : चीन में हाल ही में ड्युअल स्क्रीन वाला फोन Nubia X लॉन्च किया है और इसकी तरह ही डिजाइन वीवो के फोन में भी मिल सकती है। Nubia X में भी फ्रंट कैमरा नहीं है और रियर कैमरे का इस्तेमाल ही सेल्फी लेने के लिए किया जाता है। वीवो के फोन में भी इसी तरह का कॉन्सेप्ट रहेगा।

डीएनए को समझने में भी मदद मिलेगी
रिसर्चर डॉ. एलेक्स इवानोव ने बताया कि ‘यह चिमटा कोशिकाओं और उसके हिस्से को अलग-अलग करने में एक टूल साबित होगा। हम जिंदा कोशिकाओं को समझकर उसके मॉलिक्यूल्स को अलग-अलग कर सकते हैं।' उन्होंने बताया कि इसकी मदद से लोगों के डीएनए को भी जांच सकते हैं ताकि संभावित बीमारियों का पता पहले ही लगाया जा सके।

Monday, November 12, 2018

पांच बड़ी ख़बरें- 2019 में सरकार बनने पर घुसपैठियों के ख़िलाफ़ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएंगे

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को मध्य प्रदेश में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए संबोधित करते हुए कहा कि 2018 का विधानसभा चुनाव, कोई आम चुनाव नहीं है.

अमित शाह ने कहा कि 2018 के चुनाव के बाद 2019 का आम चुनाव है और अगर बीजेपी केंद्र में फिर सरकार बनाती है तो घुसपैठियों की पहचान कर देश से बाहर निकालने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाएगा.

उन्होंने असम के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की तर्ज़ पर पूरे देश में घुसपैठियों की पहचान करने की वकालत की.

उन्होंने कहा कि असम में एनआरसी के ज़रिए 40 लाख घुसपैठियों की पहचान की गई है. साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस घुसपैठियों और नक्सलियों का पक्ष लेती है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर के ख़िलाफ़ यौन शोषण के आरोपों के बाद एक मामले की सुनवाई में सोमवार को 'द संडे गार्डियन' की संपादक जोयिता बसु ने अपनी गवाही दर्ज कराई.

अकबर की सहयोगी रहीं बसु ने कहा है कि वह शानदार पत्रकार और बहुत सज्जन व्यक्ति हैं.

पत्रकार प्रिया रमानी द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद अकबर ने उन पर मानहानि का मामला किया हुआ है. दिल्ली के पटियाल हाउस कोर्ट में इसी मामले की सुनवाई के दौरान बसु ने अपना बयान दर्ज कराया है.

एम.जे. अकबर जिस 'द एशियन एज' अख़बार के संपादक थे बसु ने उसी में 1998 से लेकर 2008 तक विभिन्न पदों पर काम किया है.

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल से बसु ने कहा कि रमानी ने जान-बूझकर अकबर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए सभी ट्वीट किए.

सबरीमला पर फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

10 से 50 वर्ष की महिलाओं को सबरीमला मंदिर में प्रवेश देने के अपने फ़ैसले पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को पुनर्विचार कर सकता है.

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ इस मामले पर दोपहर के बाद सुनवाई कर सकती है.

सबरीमला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश देने को लेकर अलग-अलग संगठनों ने 40 से अधिक पुनर्विचार याचिकाएं दाख़िल की हुई हैं.

28 अक्टूबर के सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद कई हिंदू संगठनों और श्रद्धालुओं ने विरोध प्रदर्शन किए थे.

केंद्र सरकार ने सोमवार को फ़्रांस की दासो एविएशन से 36 लड़ाकू रफ़ाल विमान ख़रीद के सौदों की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दे दी.

केंद्र सरकार ने ये जानकारी सील बंद लिफ़ाफ़े में दी है.

हालांकि, यह अभी साफ़ नहीं है कि केंद्र सरकार ने जो लागत सुप्रीम कोर्ट को बताई है, वह बिना हथियारों वाले विमान की है या फिर सभी सैन्य हथियारों से सुसज्जित विमान की है.